Sunday, August 21, 2016

लेके पूजा की थाली ज्योत मन में जगाली

ले के पूजा की थाली, ज्योत मन की जगाली,
तेरी आरती उतारूँ, भोली माँ
तू जो दे दे सहारा, सुख जीवन का सारा,
तेरे चरणों पे वारु, भोली माँ

ओ माँ ......ओ माँ

धूल तेरे चरणों की ले कर माथे तिलक लगाया
यही कामना लेकर मैया द्वारे तेरे मैं आया
रहूँ मैं तेरा हो के, तेरी सेवा में खो के,
सारा जीवन गुजारूं, भोली माँ

सफल हुआ यह जनम के मैं था जन्मो से कंगाल
तुने भक्ति का धन देके कर दिया मालोमाल
रहे जब तक यह प्राण, करूँ तेरा ही ध्यान,
नाम तेरा पुकारूं, भोरी माँ 

No comments:

Post a Comment