Sunday, December 18, 2016

में बालक तू माता शेरावालिये

ओ माँ जय माँ  ओ माँ जय माँ
मैं बालक तू माता शेरावालिये ,
है अटूट ये नाता शेरावालिये ….2
मैं बालक तू माता शेरावालिये , है अटूट ये नाता शेरावालिये ….2
शेरावालिये माँ , पहाड़ा वालिये माँ ,
मेहरा वालिये माँ , जोता वालिये मा
मैं बालक तू माता शेरावालिये ,
है अटूट ये नाता शेरावालिये ….2

तेरी ममता मिली है मुझको ,तेरा प्यार मिला है ….
तेरे आँचल की छाया में , मन का फूल खिला है ….
तूने बुद्धि , तूने साहस , तूने बुद्धि , तूने साहस , तूने ज्ञान दिया  
मस्तक ऊँचा कर के जीने का वरदान दिया माँ
तू है भाग्य विधाता शेरावालिये , मैं बालक तू माता सेरावलियेेे ….
शेरावालिये मा , पहाड़ा वालिये माँ ,
मेहरा वालिये माँ , जोता वालिये माँ
मैं बालक तू माता शेरावालिये ,
है अटूट ये नाता शेरावालिये ,…

जब से दो नैनों में तेरी पावन जोत समायी ….
मंदिर मंदिर तेरी मूरत , देने लगी दिखायी …..
ऊँचे पर्वत पर मैंने भी …. ऊँचे पर्वत पर मैंने भी ,
दाल दिया है डेरा …..
निस दिन करे जो तेरी सेवामैं वो दास हूँ तेरा …. 
रहूँ तेरे गुण गाता शेरावालिये ,
मैं बालक तू माता शेरावालिये ….
शेरावालिये माँ , पहाड़ा वालिये माँ ,
मेहरा वालिये माँ , जोटा वालिये मा
मैं बालक तू माता शेरावालिये ,
है अटूट ये नाता शेरावालिये
जय शेरावाली ,जय ज्योतावाली ,जय मेहरावाली ,जय ज्योतावाली
जय शेरावाली ,जय ज्योतावाली ,जय मेहरावाली ,जय ज्योतावाली

Monday, October 10, 2016

जागो हे जगदम्बे जागो हे ज्वाला

जागो हे जगदम्बे जागो हे ज्वाला,जागो हे दुर्गे माँ, जागो प्रित्पाला।
भक्त जानो ने तेरे दर पे डेरा डाला,जागो, माँ जागो, माँ जागो॥
जागो हे जगदम्बे जागो हे ज्वाला,जागो हे दुर्गे माँ, जागो प्रित्पाला।
भक्त जानो ने तेरे दर पे डेरा डाला,जागो, माँ जागो, माँ जागो॥

जागो तुम्हारे भक्त तुमको जगाएं,-2
आवो माँ लाल तुम्हे रो रो बुलाएं-2
ज्वाला है नाम तेरा, तेज है निराला,
जागो, माँ जागो, माँ जागो॥
जागो हे जगदम्बे जागो हे ज्वाला,जागो हे दुर्गे माँ, जागो प्रित्पाला।
भक्त जानो ने तेरे दर पे डेरा डाला,जागो, माँ जागो, माँ जागो॥
जागो दिलों के अन्धकार को मिटा दो-2
भटके हुको मैया रौशनी दिखा दो-2
अपनी ही ज्योति का कर के उजाला,
जागो, माँ जागो, माँ जागो॥
जागो हे जगदम्बे जागो हे ज्वाला,जागो हे दुर्गे माँ, जागो प्रित्पाला।
भक्त जानो ने तेरे दर पे डेरा डाला,जागो, माँ जागो, माँ जागो॥
सारा ज़माना हुआ ज्योत का दीवाना-2
मैया हम चरणों में मांगे ठिकाना-2
जिस पे तेरी नज़र मैया उसका बोलबाला,
जागो, माँ जागो, माँ जागो॥
जागो हे जगदम्बे जागो हे ज्वाला,जागो हे दुर्गे माँ, जागो प्रित्पाला।
भक्त जानो ने तेरे दर पे डेरा डाला,जागो, माँ जागो, माँ जागो॥
शेर पे सवार मात अष्ट भुजा वाली-2
दुष्टों की काल मैया भक्तों की रखवाली-2
नैयनो में तेज तेरे गले मुंडमाला,
जागो, माँ जागो, माँ जागो॥
जागो हे जगदम्बे जागो हे ज्वाला,जागो हे दुर्गे माँ, जागो प्रित्पाला।
भक्त जानो ने तेरे दर पे डेरा डाला,जागो, माँ जागो, माँ जागो॥

सच्ची है तू सच्चा तेरा दरबार

सच्ची है तूसच्चा तेरा दरबार, माता रानिये-2
करदे दया की इक नज़र इक बार, माता रानिये
सच्ची है तू सच्चा तेरा दरबार, माता रानिये
हो माता रानिये, जय जय माता रानिये
हो माता रानिये, जय जय माता रानिये
सच्ची है तू सच्चा तेरा दरबार, माता रानिये-2

क्या गम हैकैसी उलझन, जब सर पे तेरा हाथ है-2
हर दुःख में हर संकट में, माता तू हमारे साथ है-2
क्या गम हैकैसी उलझन, जब सर पे तेरा हाथ है
हर दुःख में हर संकट में, माता तू हमारे साथ है
तू प्यारी माँ और जग तेरा परिवार, माता रानिये-2
हो माता रानिये, जय जय माता रानिये-2
सच्ची है तू सच्चा तेरा दरबार, माता रानिये
माता रानिये
सच्ची है तू सच्चा तेरा दरबार, माता रानिये

एक दो नहीं लाखों यहाँ,आए बना कर टोलियाँ-2
अपनी जुबा खोले बिना,भरकर गए है झोलिया-2
एक दो नहीं लाखों यहाँ,आए बना कर टोलियाँ
अपनी जुबा खोले बिना,भरकर गए है झोलिया
हर सुख मिलता है करके तेरा दीदार,माता रानिये-2
हो माता रानिये,जय जय माता रानिये-2
सच्ची है तू सच्चा तेरा दरबार,माता रानिये
हो
सच्ची है तू सच्चा तेरा दरबार,माता रानिये

तेरी दया की बूँद भी ममता का एक सागर बने-2
पत्थर कई हीरे है माँ दर को तेरे छू कर बने-2
तेरी दया की बूँद भी ममता का एक सागर बने
पत्थर कई हीरे है माँ दर को तेरे छू कर बने
जन जन पे है तेरा बड़ा उपकार, माता रानिये-2
हो माता रानिये, जय जय माता रानिये-2
सच्ची है तू सच्चा तेरा दरबार, माता रानिये
हो
सच्ची है तू सच्चा तेरा दरबार, माता रानिये

तेरे भाग्य के चमकेंगे तारे

तेरे भाग्य के चमकेंगे तारे, पूरे होंगे सवाल तेरे सारे
भरोसा रख माता रानी पे, भरोसा रख माता रानी पे
भरोसा रख माता रानी पे, भरोसा रख महारानी पे

क्यूँ डरता है देख के अँधेरा, आ जायेगा रे ख़ुशी का सवेरा
भरोसा रख माता रानी पे, भरोसा रख माता रानी पे
भरोसा रख महारानी पे, भरोसा रख महारानी पे-2

जो भी लोग चढ़ते हैं, भक्ति के रथ पे
मुश्किलें ही मुश्किलें हैं, उनके तो पथ पे
जो भी लोग चढ़ते हैं, भक्ति के रथ पे
मुश्किलें ही मुश्किलें हैं, उनके तो पथ पे

तेरी आस्था को वो आजमाएगी, तुझे मंजिल पे वो ही पहुंचाएगी
भरोसा रख माता रानी पे, भरोसा रख माता रानी पे
भरोसा रख माता रानी पे, भरोसा रख महारानी पे-2

तेरे आस पास है माँ, तुझ से ना दूर वो
आज नहीं कल, तेरी सुनेगी जरूर वो
तेरे आस पास है माँ, तुझ से ना दूर वो
आज नहीं कल, तेरी सुनेगी जरूर वो

दुःख हरती वो सारे ही जहां का, दिल पत्थर नहीं होता कभी माँ का
भरोसा रख माता रानी पे, भरोसा रख माता रानी पे
भरोसा रख माता रानी पे, भरोसा रख महारानी पे-2

शेरो वाली माँ के लाल, शेर ही हैं होते
हस्ते मुसीबतों में डरते ना रोते
शेरो वाली माँ के लाल, शेर ही हैं होते
हस्ते मुसीबतों में डरते ना रोते

प्यासी आत्मा को जल वोही देगी, सहनशक्ति व फल वो ही देगी
भरोसा रख माता रानी पे, भरोसा रख माता रानी पे
भरोसा रख माता रानी पे, भरोसा रख महारानी पे-2

तेरे भाग्य के चमकेंगे तारे,पूरे होंगे सवाल तेरे सारे
भरोसा रख माता रानी पे, भरोसा रख माता रानी पे
भरोसा रख माता रानी पे, भरोसा रख महारानी पे-2

मेरी झोली छोटी पड़ गयी रे इतना दिया मेरी माता

मेरी झोली छोटी पड़ गयी रे इतना दिया मेरी माता-2

मेरी  बिगड़ी माँ  ने  बनायीं, सोयी तकदीर जगाई-2
ये बात ना सुनी सुनाई, मैं खुद बीती बतलाता, मुझे इतना दिया मेरी माता
मैं खुद बीती बतलाता, रे इतना दिया मेरी माता
मेरी झोली छोटी पड़ गयी रे इतना दिया मेरी माता

मान मिला सम्मान मिला, गुणवान मुझे संतान मिली-2
धन धान मिला, नित ध्यान मिला, माँ से ही मुझे पहचान मिली-2
घरबार दिया मुझे माँ ने, बेशुमार दिया मुझे माँ ने-2
हर बार दिया मुझे माँ ने, जब जब मैं मागने जाता, मुझे इतना दिया मेरी माता
जब जब मैं मागने जाता,  रे इतना दिया मेरी माता
मेरी झोली छोटी  पढ़ गयी रे इतना दिया मेरी माता ...

मेरा रोग कटा मेरा कष्ट मिटा, हर संकट माँ  ने  दूर किया-2
भूले से कभी जो गरुर किया, मेरे अभिमान को चूर किया-2
मेरे अंग संग हुई सहाई, भटके को राह दिखाई-2
क्या लीला माँ ने रचाई, मैं कुछ भी समझ ना पाता,  मुझे इतना दिया मेरी माता
मैं कुछ भी समझ ना पाता,  रे इतना दिया मेरी माता
मेरी झोली छोटी पड़ गयी रे इतना दिया मेरी माता ....

उपकार करे भव पार करे, सपने सब के साकार करे-2
ना  देर  करे  माँ  मेर (मेहर)  करे, भक्तो के सदा भंडार भरे-2
महिमा निराली माँ की, दुनिया है सवाली माँ की-2
जो लगन लगा ले माँ की, मुश्किल में नहीं घबराता  मुझे इतना दिया मेरी माता
मुश्किल में नहीं घबराता रे  मुझे इतना दिया मेरी माता
मेरी झोली छोटी  पढ़ गयी रे इतना दिया मेरी माता ...

कर कोई जतन ऐ चंचल  मन, तूँ होके मगन चल माँ के भवन-2
पा जाये नैयन पावन दर्शन, हो जाये  सफल फिर ये जीवन-2
तू थाम ले  माँ का दामन, ना चिंता रहे ना उलझन-2
दिन रात मनन कर सुमिरन, जा  कर माँ ता कहलाता मुझे इतना दिया मेरी माता
जा  कर माँ ता कहलाता रे इतना दिया मेरी माता
मेरी झोली छोटी  पढ़ गयी रे इतना दिया मेरी माता ...
मेरी  बिगड़ी माँ  ने  बनायीं, सोयी तकदीर जगाई-2
ये बात ना सुनी सुनाई, मैं खुद बीती बतलाता, मुझे इतना दिया मेरी माता
मैं खुद बीती बतलाता, रे इतना दिया मेरी माता
मेरी झोली छोटी पड़ गयी रे इतना दिया मेरी माता

Sunday, August 21, 2016

बिगड़ी मेरी बना दे हे शेरों वाली मैया

सदा पापी से पापी को भी तुम,
माँ भव-सिन्धु तारी हो
फंसी मझधार में नैया को भी,
पल में उभारी हो
ना जाने कौन ऐसी भूल,
मुझ से हो गयी मैया
तुम अपने इस बालक को माँ,
मन से बिसारी हो

बिगड़ी मेरी बना दे
बिगड़ी मेरी बना दे, ऐ शेरोंवाली मैया-3
बिगड़ी मेरी बना दे, ऐ शेरोंवाली मैया-3
ऐ शेरोंवाली मैया, देवास वाली मैया-2
ऐ मेहरों वाली मैया, ऐ खंडवा वाली मैया
अपना मुझे बना ले
अपना मुझे बना ले, मेरी मैया-६
अपना मुझे बना ले, ऐ शेरोंवाली मैया
अपना मुझे बना ले, ऐ मेहरों वाली मैया
बिगड़ी मेरी बना दे, ऐ शेरोंवाली मैया
बिगड़ी मेरी बना दे

दर्शन को मेरी अखियाँकब से तरस रहीं हैं-2
सावन के जैसे झर झरझर झर अखियाँ बरस रहीं हैं
दर पे मुझे बुला ले, मेरी मैया
दर पे मुझे बुला ले, ऐ शेरोंवाली मैया
दर पे मुझे बुला ले, ऐ मेहरों वाली मैया
बिगड़ी मेरी बना दे, ऐ शेरोंवाली मैया
बिगड़ी मेरी बना दे

आते हैं तेरे दर पे,
दुनिया के नर और नारी
सुनती हो सब की विनती,
मेरी मैया शेरों वाली
मुझ को दरश दिखा दे, मेरी मैया
मुझ को दरश दिखा दे, ऐ शेरोंवाली मैया
मुझ को दरश दिखा दे, ए मेहरों वाली मैया
बिगड़ी मेरी बना दे, ऐ शेरोंवाली मैया
बिगड़ी मेरी बना दे

बिगड़ी मेरी बना दे, ऐ शेरोंवाली मैया
बिगड़ी मेरी बना दे, ऐ शेरोंवाली मैया

प्यारा सजा है तेरे द्वार भवानी

दरबार तेरा दरबारों में इक खास एह्मियत रखता है
उसको वैसा मिल जाता है जो जैसी नीयत रखता है
प्यारा सजा है तेरे द्वार भवानी  ….2
बड़ा न्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी
भगतो की लगी है कतार भवानी

ऊँचे पर्वत भवन निराला , आके सीस नवावे संसार भवानी
प्यारा सजा है तेरे द्वार भवानी ….2

जग मग जग मग  जोत जगे है,तेरे चरणों में गंगा की धार भवानी
तेरे चरणों में गंगा के धार भवानी,तेरे भक्तों की लगी है कतार भवानी
प्यारा सजा है तेरे द्वार भवानी ….2

लाल चुनरिया लाल लाल चूड़ा, गले लाल फुलोंके सोये हार भवानी
बड़ा प्यारा सजा है तेरे द्वार भवानी ….2

सावन महीना मैया झूला झूले,देखो रूप कंजको का धार भवानी
प्यारा सजा है तेरे द्वार भवानी ….2

पल में भरती झोली खाली,तेरे खुल्ले दया के भंडार भवानी
तेरे भगतो  की लगी है कतार भवानी
प्यारा सजा है तेरे द्वार भवानी ….2

हम सब को है तेरा सहारा माँ,कर दे  अपने सरन का बेड़ा पर भवानी
बड़ा प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी
भक्तों की, तेरे भक्तों की, यहाँ भक्तों के लगी है कतार भवानी
प्यारा सजा है तेरे द्वार भवानी

जय अम्बे जगदम्बे माँ तेरे दम से है दुनिया

जय अम्बे जगदम्बे माँ, तेरे दम से है दुनिया
तेरी महिमा कोई न जाने, तुझसे कौन बचा है यहाँ

दृष्टि दया की जिसपे डाले तू उसका उद्धार करे
कल्याणी भव सागर से सबका बेड़ा पार करे
खाली झोली भरने वाली, किसको दे दे कब कितना
तेरी महिमा कोई न जाने, तुझसे कौन बचा है यहाँ
जय अम्बे जगदम्बे माँ, तेरे दम से है दुनिया
तेरी महिमा कोई न जाने, तुझसे कौन बचा है यहाँ

अँधेरे में बन के उजाला, भटके जनों को राह दिखा
मैया कर संतों की रक्षा, शैतानों को आज मिटा
ज़ालिम को ऐसी सज़ा दे, रह जाये ना कोई निशाँ
तेरी महिमा कोई न जाने, तुझसे कौन बचा है यहाँ
जय अम्बे जगदम्बे माँ, तेरे दम से है दुनिया
तेरी महिमा कोई न जाने, तुझसे कौन बचा है यहाँ

हे माँ रानी देवी भवानी, ज्योति जलाने आया हूँ
जोतां वाली माता काली, तुझको मनाने आया हूँ
हे मेहर वैष्णव दुर्गा चण्डी, बस तेरे गुण गाऊँगा
बरस बरस मैं इन चरणों पे, श्रद्धा फूल चढ़ाऊँगा
हे रुक जायेगा दर पे तेरे, गर तूफ़ान भी आयेगा
मेरे सर पे हाथ है तेरा, मुझको कौन मिटायेगा

यहां वह जहा तह मत पूछो कहा कहा है

जय संतोषी मां.....जय संतोषी मां.....जय संतोषी मां
यहां वहां जहाँ तहां मत पूछो कहाँ कहाँ है संतोषी मां 
अपनी संतोषी मां अपनी संतोषी मां
जल में भी थल में भी चल में अचल में भी अटल विटल में भी माँ 
अपनी संतोषी मां अपनी संतोषी मां
यहां वहां जहाँ तहां मत पूछो कहाँ कहाँ है संतोषी मां 
अपनी संतोषी मां अपनी संतोषी मां

बड़ी अनोखी चमत्कारिणी, ये अपनी मई 
ये अपनी मई, ये अपनी मई 
राइ को पर्वत कर देती, पर्वत को राइ 
पर्वत को राइ, पर्वत को राइ  
द्वार खुला दरबार खुला है, आओ बहन भाई 
इसके दर पर कभी दया की, कमी नहीं आई 
दया की कमी नहीं आई 
पल में निहाल करे, दुःख का निकल करे-2
तुरत कमाल करे माँ 
अपनी संतोषी मां अपनी संतोषी मां
यहां वहां जहाँ तहां मत पूछो कहाँ कहाँ है संतोषी मां 
अपनी संतोषी मां अपनी संतोषी मां

इस अम्बा में, जगदम्बा में, गजब की है शक्ति 
गजब की है शक्ति, गजब की है शक्ति 
चिंता में डूबे हुए लोंगो, कर लो इसकी भक्ति 
कर लो इसकी भक्ति, कर लो इसकी भक्ति 
अपना जीवन सोंप दो इसको, पा लो रे मुक्ति 
सुख संपत्ति की दाता ये माँ, क्या नहीं कर सकती 
माँ ये क्या नहीं कर सकती 
बिगड़ी बनाने वाली, दुखड़े मिटाने वाली-2
कस्ट हटाने वाली माँ 
अपनी संतोषी मां अपनी संतोषी मां
यहां वहां जहाँ तहां मत पूछो कहाँ कहाँ है संतोषी मां 
अपनी संतोषी मां अपनी संतोषी मां