Sunday, August 21, 2016

बिगड़ी मेरी बना दे हे शेरों वाली मैया

सदा पापी से पापी को भी तुम,
माँ भव-सिन्धु तारी हो
फंसी मझधार में नैया को भी,
पल में उभारी हो
ना जाने कौन ऐसी भूल,
मुझ से हो गयी मैया
तुम अपने इस बालक को माँ,
मन से बिसारी हो

बिगड़ी मेरी बना दे
बिगड़ी मेरी बना दे, ऐ शेरोंवाली मैया-3
बिगड़ी मेरी बना दे, ऐ शेरोंवाली मैया-3
ऐ शेरोंवाली मैया, देवास वाली मैया-2
ऐ मेहरों वाली मैया, ऐ खंडवा वाली मैया
अपना मुझे बना ले
अपना मुझे बना ले, मेरी मैया-६
अपना मुझे बना ले, ऐ शेरोंवाली मैया
अपना मुझे बना ले, ऐ मेहरों वाली मैया
बिगड़ी मेरी बना दे, ऐ शेरोंवाली मैया
बिगड़ी मेरी बना दे

दर्शन को मेरी अखियाँकब से तरस रहीं हैं-2
सावन के जैसे झर झरझर झर अखियाँ बरस रहीं हैं
दर पे मुझे बुला ले, मेरी मैया
दर पे मुझे बुला ले, ऐ शेरोंवाली मैया
दर पे मुझे बुला ले, ऐ मेहरों वाली मैया
बिगड़ी मेरी बना दे, ऐ शेरोंवाली मैया
बिगड़ी मेरी बना दे

आते हैं तेरे दर पे,
दुनिया के नर और नारी
सुनती हो सब की विनती,
मेरी मैया शेरों वाली
मुझ को दरश दिखा दे, मेरी मैया
मुझ को दरश दिखा दे, ऐ शेरोंवाली मैया
मुझ को दरश दिखा दे, ए मेहरों वाली मैया
बिगड़ी मेरी बना दे, ऐ शेरोंवाली मैया
बिगड़ी मेरी बना दे

बिगड़ी मेरी बना दे, ऐ शेरोंवाली मैया
बिगड़ी मेरी बना दे, ऐ शेरोंवाली मैया



प्यारा सजा है तेरे द्वार भवानी

दरबार तेरा दरबारों में इक खास एह्मियत रखता है
उसको वैसा मिल जाता है जो जैसी नीयत रखता है
प्यारा सजा है तेरे द्वार भवानी  ….2
बड़ा न्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी
भगतो की लगी है कतार भवानी

ऊँचे पर्वत भवन निराला , आके सीस नवावे संसार भवानी
प्यारा सजा है तेरे द्वार भवानी ….2

जग मग जग मग  जोत जगे है,तेरे चरणों में गंगा की धार भवानी
तेरे चरणों में गंगा के धार भवानी,तेरे भक्तों की लगी है कतार भवानी
प्यारा सजा है तेरे द्वार भवानी ….2

लाल चुनरिया लाल लाल चूड़ा, गले लाल फुलोंके सोये हार भवानी
बड़ा प्यारा सजा है तेरे द्वार भवानी ….2

सावन महीना मैया झूला झूले,देखो रूप कंजको का धार भवानी
प्यारा सजा है तेरे द्वार भवानी ….2

पल में भरती झोली खाली,तेरे खुल्ले दया के भंडार भवानी
तेरे भगतो  की लगी है कतार भवानी
प्यारा सजा है तेरे द्वार भवानी ….2

हम सब को है तेरा सहारा माँ,कर दे  अपने सरन का बेड़ा पर भवानी
बड़ा प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी
भक्तों की, तेरे भक्तों की, यहाँ भक्तों के लगी है कतार भवानी
प्यारा सजा है तेरे द्वार भवानी


जय अम्बे जगदम्बे माँ तेरे दम से है दुनिया

जय अम्बे जगदम्बे माँ, तेरे दम से है दुनिया
तेरी महिमा कोई न जाने, तुझसे कौन बचा है यहाँ

दृष्टि दया की जिसपे डाले तू उसका उद्धार करे
कल्याणी भव सागर से सबका बेड़ा पार करे
खाली झोली भरने वाली, किसको दे दे कब कितना
तेरी महिमा कोई न जाने, तुझसे कौन बचा है यहाँ
जय अम्बे जगदम्बे माँ, तेरे दम से है दुनिया
तेरी महिमा कोई न जाने, तुझसे कौन बचा है यहाँ


अँधेरे में बन के उजाला, भटके जनों को राह दिखा
मैया कर संतों की रक्षा, शैतानों को आज मिटा
ज़ालिम को ऐसी सज़ा दे, रह जाये ना कोई निशाँ
तेरी महिमा कोई न जाने, तुझसे कौन बचा है यहाँ
जय अम्बे जगदम्बे माँ, तेरे दम से है दुनिया
तेरी महिमा कोई न जाने, तुझसे कौन बचा है यहाँ

हे माँ रानी देवी भवानी, ज्योति जलाने आया हूँ
जोतां वाली माता काली, तुझको मनाने आया हूँ
हे मेहर वैष्णव दुर्गा चण्डी, बस तेरे गुण गाऊँगा
बरस बरस मैं इन चरणों पे, श्रद्धा फूल चढ़ाऊँगा
हे रुक जायेगा दर पे तेरे, गर तूफ़ान भी आयेगा
मेरे सर पे हाथ है तेरा, मुझको कौन मिटायेगा


यहां वह जहा तह मत पूछो कहा कहा है

जय संतोषी मां.....जय संतोषी मां.....जय संतोषी मां
यहां वहां जहाँ तहां मत पूछो कहाँ कहाँ है संतोषी मां 
अपनी संतोषी मां अपनी संतोषी मां
जल में भी थल में भी चल में अचल में भी अटल विटल में भी माँ 
अपनी संतोषी मां अपनी संतोषी मां
यहां वहां जहाँ तहां मत पूछो कहाँ कहाँ है संतोषी मां 
अपनी संतोषी मां अपनी संतोषी मां

बड़ी अनोखी चमत्कारिणी, ये अपनी मई 
ये अपनी मई, ये अपनी मई 
राइ को पर्वत कर देती, पर्वत को राइ 
पर्वत को राइ, पर्वत को राइ  
द्वार खुला दरबार खुला है, आओ बहन भाई 
इसके दर पर कभी दया की, कमी नहीं आई 
दया की कमी नहीं आई 
पल में निहाल करे, दुःख का निकल करे-2
तुरत कमाल करे माँ 
अपनी संतोषी मां अपनी संतोषी मां
यहां वहां जहाँ तहां मत पूछो कहाँ कहाँ है संतोषी मां 
अपनी संतोषी मां अपनी संतोषी मां

इस अम्बा में, जगदम्बा में, गजब की है शक्ति 
गजब की है शक्ति, गजब की है शक्ति 
चिंता में डूबे हुए लोंगो, कर लो इसकी भक्ति 
कर लो इसकी भक्ति, कर लो इसकी भक्ति 
अपना जीवन सोंप दो इसको, पा लो रे मुक्ति 
सुख संपत्ति की दाता ये माँ, क्या नहीं कर सकती 
माँ ये क्या नहीं कर सकती 
बिगड़ी बनाने वाली, दुखड़े मिटाने वाली-2
कस्ट हटाने वाली माँ 
अपनी संतोषी मां अपनी संतोषी मां
यहां वहां जहाँ तहां मत पूछो कहाँ कहाँ है संतोषी मां 
अपनी संतोषी मां अपनी संतोषी मां

अम्बे तू है जगदम्बे काली जय दुर्गे खप्पर वाली

ॐ सर्व मंगल
मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके । शरण्ये त्र्यंबके गौरी नारायणी नमोस्तुते ॥
अम्बे तू है जगदम्बे काली जय दुर्गे खप्पर वाली।
तेरे ही गुण गाये  भारती,
ओ मैया हम सब उतारे तेरी आरती ॥
तेरे भक्त जनो पर  माता, भीर पडी है भारी माँ।
दानव दल पर टूट पडो माँ करके सिंह सवारी।
सौ-सौ सिंहो से बलशाली, है अष्ट भुजाओ वाली,
दुष्टो को पलमे संहारती।
ओ मैया हम सब उतारे तेरी आरती ॥
माँ बेटे का है इस जग मे बडा ही निर्मल नाता।
पूत कपूत सुने है पर न, माता सुनी कुमाता ॥
सब पे करूणा दरसाने वाली, अमृत बरसाने वाली,
दुखियो के दुखडे निवारती।
ओ मैया हम सब उतारे तेरी आरती ॥
नही मांगते धन और दौलत, न चांदी न सोना माँ।
हम तो मांगे माँ तेरे मन मे, इक छोटा सा कोना
सबकी बिगडी बनाने वाली, लाज बचाने वाली,
सतियो के सत को सवांरती।
ओ मैया हम सब उतारे तेरी आरती ॥
चरण शरण मे खडे तुम्हारी, ले पूजा की थाली।
वरद हस्त सर पर रख दो,मॉ सकंट हरने वाली।
मॉ भर दो भक्ति रस प्याली,
अष्ट भुजाओ वाली, भक्तो के कारज तू ही सारती।
ओ मैया हम सब उतारे तेरी आरती ॥



आ माँ आ तुझे दिल ने पुकारा

आ माँ आ तुझे दिल ने पुकारा |
दिल ने पुकारा तू है मेरा सहारा माँ ||
शेरां वाली, जोतां वाली, मेहरां वाली माँ |
आ माँ आ तुझे दिल ने पुकारा ||

प्रेम से बोलो, जय माता दी |
सारे बोलो, जय माता दी |
मिल के बोलो, जय माता दी |
फिर से बोलो, जय माता दी |

मैंने मन से तेरी पूजा की है सांझ सवेरे |
मुझ को दर्शन दे के मैया, भाग जगा दे मेरे |
मैया मैया बोले मेरा मन एक तारा माँ ||

तूने ही पाला है मुझको, तू ही मुझे संभाले |
तूने ही मेरे जीवन मे, पल पल किये उजाले |
चरणों मे तेरे मैंने, तन मन वारा माँ ||

मान ले मेरी विनती मैया, एक झलक दिखला दे |
रूप की शीतल किरणों से नयनो के द्वार सजा दे |
नैनो को रूप तेरा लगता है प्यारा माँ ||

जय माता दी, जय माता दी |
कष्ट निवारे, शेरों वाली |
पार लगादे, शेरों वाली |
है दुःख हरनी, शेरों वाली |
बिगड़ी बना दे, शेरों वाली |

प्रेम से बोलो, जय माता दी |
सारे बोलो, जय माता दी |
जोर से बोलो, जय माता दी |

मै तो आरती उतारू रे संतोषी माता की

मै तो आरती उतारू रे संतोषी माता की..
जाया जाया संतोषी माता जाया जाया मान.. 

बड़ी ममता है बड़ा प्यार मान की आंखो मे 
मान की आंखो मे 

बड़ी करुना माया दुलार मा की आंखो मे 
चो: मा की आंखो मे 
क्यो ना देखू मै बारम्बार मा की आंखो मे 
दिखे हर घड़ी, दिखे हर घडी नया चमत्कार मा की आंखो मे 
मा की आंखो मे 
हो नृत्य करू झूम-झूम, झम झमाझम झूम-झूम.. 
झांकी निहारू रे, ओ बांकी बांकी झांकी निहारू रे 
मै तो आरती...................................... 

सदा होती है जय जयकार मा के मंदिर मे 
माँ के मंदिर मे 
नित झांझर की होए झंकार मा के मंदिर मे 
माँ के मंदिर मे 
सदा मंजीर करते पुकार मा के मंदिर मे 
वरदान के, वरदान के भरे है भण्डार मा के मंदिर मे 
माँ के मंदिर मे 
दीप धरू धुप धरू, प्रेम सहित भक्ति करू 
जीवन सुधारू रे, ओ प्यारा प्यारा जीवन सुधारू रे 
मै तो आरती...........................................

तुने मुझे बुलाया, शेरावालिये

साँची ज्योतोवाली माता, तेरी जय जयकार
जय जयकार, जय जयकार, जय जयकार

तुने मुझे बुलाया, शेरावालिये, मैं आया, मैं आया, शेरावालिये
तुने मुझे बुलाया, शेरावालिये, मैं आया, मैं आया, शेरावालिये
, ज्योतावालिये, पहाड़ावालियेओ मेहरावालिये
तुने मुझे बुलाया, शेरावालिये, मैं आया, मैं आया, शेरावालिये

सारा जग है इक बंजारा, सारा जग है इक बंजारा
सब की मंजिल तेरा द्वारा, ऊँचे परबत, लंबा रास्ता
ऊँचे परबत, लंबा रास्ता, पर मैं रह ना पाया, शेरा वालिये
तुने मुझे बुलाया, शेरावालिये, मैं आया, मैं आया, शेरावालिये

सूने मन में जल गयी बाती, तेरे पथ में मिल गए साथी
मुंह खोलूं क्या तुझ से मांगू, मुंह खोलूं क्या तुझ से मांगू
बिन मांगे सब पाया, शेरावालिये, तुने मुझे बुलाया, शेरा वालिये
मैं आया, मैं आया, शेरावालिये

कौन है राजा, कौन भिखारी, कौन है राजा, कौन भिखारी
एक बराबर तेरे सारे पुजारी, तुने सब को दर्शन देके
तुने सब को दर्शन देके, अपने गले लगाया, शेरावालिये
तुने मुझे बुलाया, शेरावालिये, ओ, ज्योतावालिये, पहाड़ावालिये,
ओ मेहरावालिये
तुने मुझे बुलाया, शेरावालिये
मैं आया, मैं आया, शेरावालिये

ओ प्रेम से बोलो, जय माता दी
ओ सारे बोलो, जय माता दी
ओ आते बोलो, जय माता दी
ओ जाते बोलो, जय माता दी
ओ कष्ट निवारे, जय माता दी
ओ पार उतारे, जय माता दी
देवी माँ भोली, जय माता दी
भर दे झोली, जय माता दी
ओ जोड़े दर्पण, जय माता दी
माँ देदे दर्शन, जय माता दी

ओ जय माता दी……
जय माता दी……
जय माता दी, जय माता दी
जय माता दी, जय माता दी
जय माता दी….
_


मन मेरा मंदिर आँखे दिया बाती

मन मेरा मंदिर आँखे दिया बाती,
होंठो की हैं थालिया, बोल फूल पाती।
रोम रोम जीभा तेरा नाम पुकारती,
आरती ओ मैया तेरी आरती,
ज्योतां वालिये माँ तेरी आरती॥

हे महालक्ष् माँ गौरी, तू अपने आप है चोहरी,
तेरी कीमत तू ही जाने, तू बुरा भला पहचाने।
यह कहते दिन और राती, तेरी लिखीं ना जाए बातें,
कोई माने जा ना माने हम भक्त तेरे दीवाने,
तेरे पाँव सारी दुनिया पखारती॥
मन...................................

हे गुणवंती सतवंती, हे पत्त्वंती रसवंती,
मेरी सुनना ये विनंती, मेरी चोला रंग बसंती।
हे दुःख भंजन सुख दाती, हमें सुख देना दिन राती,
जो तेरी महिमा गाये, मुहं मांगी मुरादे पाए-2
हर आँख तेरी और निहारती॥
मन...................................

हे महाकाल महाशक्ति, हमें देदे ऐसी भक्ति,
हे जगजननी महामाया, है तू ही धुप और छाया।
तू अमर अजर अविनाशी, तू अनमिट पूरनमाशी,
सब करके दूर अँधेरे, हमें बक्शो नए सवेरे-2
तू तो भक्तो की बिगड़ी संवारती॥


मन मेरा मंदिर आँखे दिया बाती,
होंठो की हैं थालिया, बोल फूल पाती।
रोम रोम जीभा तेरा नाम पुकारती,
आरती ओ मैया तेरी आरती,
ज्योतां वालिये माँ तेरी आरती॥